About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
अमेरिकी विदेश विभाग के पोस्टर में Mojtaba Khamenei और Ali Larijani समेत ईरानी नेताओं की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा।
अमेरिका ने ईरान के कई शीर्ष नेताओं, जिनमें Mojtaba Khamenei और Ali Larijani शामिल हैं, के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की।
Breaking NewsWorld

ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम

Share the post

अमेरिका ने ईरान के कुछ शीर्ष नेताओं और अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 10 मिलियन डॉलर (करीब 1 करोड़ डॉलर से अधिक) तक के इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के United States Department of State के Rewards for Justice Program के तहत की गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक पोस्टर जारी करते हुए कहा कि ईरान के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इन व्यक्तियों के बारे में ठोस जानकारी देने वालों को न केवल इनाम दिया जाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्थानांतरण (Relocation) की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है। इस सूची में ईरान के प्रभावशाली धर्मगुरु Mojtaba Khamenei का नाम भी शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि ये लोग Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के विभिन्न हिस्सों को निर्देश देते हैं, जो दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि इन व्यक्तियों के बारे में मिलने वाली विश्वसनीय जानकारी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इसलिए किसी भी उपयोगी सूचना देने वाले को भारी इनाम दिया जाएगा।

अमेरिका जिन प्रमुख अधिकारियों के बारे में जानकारी मांग रहा है, उनमें शामिल हैं:

  • Esmail Khatib – ईरान के खुफिया मंत्री
  • Ali Asghar Hejazi – डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ
  • Yahya Rahim Safavi – मेजर जनरल
  • Eskandar Momeni – ब्रिगेडियर जनरल
  • Ali Larijani – सुप्रीम काउंसिल के सचिव

Leave a Response