+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

ईडी के रडार पर आए रांची के जेलर का तबादला | प्रमोद कुमार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के नए जेलर बने

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के 6 जेलों के जेलर बदल दिए गए हैं, जिन जेलरों का तबादला किया गया है उनमें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बहुचर्चित जेलर नसीम खान का भी नाम भी शामिल है। नसीम खान को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से तबादला करते हुए केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू भेज दिया गया है। वहीं, प्रमोद कुमार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नए जेलर बनाया गया है। अजय कुमार को गढ़वा, रामाशंकर प्रसाद को दुमका, सुबोध कुमार पांडे को गिरिडीह, धर्मशिला देवी को जमशेदपुर के केंद्रीय कारा घाघीडीह भेजा गया। रांची जेल के जेलर नसीम खान ईडी के राडार पर हैं। नसीम खान पर आरोप है कि उन्होंने जेलर के पद पर रहते हुए ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कई तरह से मदद की। इस मामले में ईडी के द्वारा नसीम खान को समन भेज कर पूछताछ भी की गई थी। ईडी ने 7 नवंबर को जेल के क्लर्क दानिश से पूछताछ की थी, दानिश के बाद जेलर नसीम खान का पीएमएलए 50 के तहत बयान दर्ज किया गया था।

Leave a Response