About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News

प्रतिमा विसर्जन व खिलाड़ियों की सुरक्षा : आज रांची पुलिस अलर्ट मोड पर

Share the post

रांची। आज बुधवार को रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। रांची में खेले जाने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर खिलाडिय़ों की सुरक्षा के साथ साथ विभिन्न प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर सुबह से ही शहर में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। आज शाम चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम भी रांची पहुंच जाएगी। खिलाड़ियों के मूवमेंट से लेकर प्रैक्टिस सेशन तक उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है.

ये टीमें पहुंच गई है

27 से 5 नवंबर तक खेले जाने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए भारत, जापान, कोरिया और मलेशिया की टीम पहले रांची पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह टीम रांची में रहेगी। ऐसे में रांची पुलिस बेहद अलर्ट है। रांची के तीन होटलों में हॉकी खिलाड़ियों को ठहराया गया है। होटल की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी की गई है। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी होटलों में की गई है

आज खिलाड़ी आयेंगे, विसर्जन जुलूस भी निकलेगा

आज बड़े-बड़े वाहनों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को रखकर उन्हें विसर्जित करने के लिए नदी और तालाबों तक ले जाया जाएगा। जिस समय विसर्जन जुलूस निकलेगा उसी समय अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी होटल से प्रैक्टिस के लिए मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। विसर्जन जुलूस और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का रूट को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। बुधवार की शाम दो अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी। उन्हें सुरक्षित होटल तक पहुंचाना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी हटिया डीएसपी और ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Response