+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
CricketNews

सैयद मुश्ताक अली टी-20 : रांची के जेएससीए स्टेडियम में पंजाब ने सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर 8 चौके ओर 9 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया
Share the post

पंजाब के 275 रन के जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 170 रन ही बना सकी

– अभिषेक शर्मा ने 51 गेंदों का सामना कर 112 रनों की पारी खेली

– एपी के रिकी भुंइ का शानदार शतक टीम को जीता नहीं सका

रांची। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड रन बनाया। पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में रिकॉर्ड 6 विकेट खोकर 275 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारत में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम था। टी-20 में मुंबई ने 2019 में सिक्किम के खिलाफ 4 विकेट पर 258 का स्कोर बनाया था। लेकिन पंजाब के ओपनर अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के सहारे पंजाब ने सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड बनाते हुए आंध्र प्रदेश को 105 रनों के बड़े अंतर से हरा भी दिया। अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर 8 चौके ओर 9 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। अभिषेक ने 51 गेंदों का सामना कर 112 रन बनाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अनमोलप्रीत ने 6 चौके व 9 छक्के की मदद से 87 रनों की पारी खेली। पंजाब की ओर से इस मैच में 22 छक्के लगे। हालांकि रिकी भुंइ ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली। लेकिन बाकि के बल्लेबाज रिकी का साथ नहीं दे पाए। रिकी ने 52 गेंदों का सामना कर 6 चौके व 9 छक्के जड़े।

Leave a Response