About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi News

बुढ़मू के तीन मंदिरों की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाला गंदुरा गंझू को पुलिस ने जेल भेजा

Share the post

रांची। उमेदंडा में हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त कांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा में 11 मार्च को तीन मंदिरों में हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले का उद्भेदन करते हुए बुढ़मू पुलिस ने घटना के पांच दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक का नाम 42 वर्षीय गंदुरा गंझू है और वह मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हरहू गांव का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष अपना बयान देते हुए उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रविवार देर रात घटना घटी थी

बुढ़मू के उमेडंडा गांव में रविवार की देर रात शरारती तत्वों ने धार्मिक उन्माद एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया था। प्राचीन शिव मंदिर समेत तीन मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने का घृणित कार्य किया गया था। उमेडंडा गांव में तालाब किनारे तीन मंदिर स्थित हैं, जिनमें प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और भगवती मंदिर। इन मंदिरों के पुजारी सिधेश्वर मिश्रा प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह लगभग 4.30 बजे पूजा करने गए तो उन्होंने देखा की तीनों मंदिरों में मूर्तियों को असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। बदमाशों ने शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी, हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा तथा भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिशूल को तोड़ दिया था। इसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को इसकी सूचना देते ही खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उमेडंडा चौक को जाम कर दिया था। उग्र ग्रामीणों ने ठाकुर गांव बैंक मोड़, बुढ़मू चौक, नगड़ू चौक, उमेडंडा हिंदगीर छापर पथ को जाम कर दिया था।

Leave a Response