About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
घायल विनोद
News

अरगोड़ा थाना के मुंशी पर लगा मारपीट का आरोप, पुलिस ने किया इंकार

Share the post

क्राइम लेटेस्ट न्यूज

एसपी ने जांच के आदेश दिए

रांची। अरगोड़ा इलाके के रहने वाले एमआर विनोद सिन्हा ने अरगोड़ा थाना के मुंशी पर आरोप लगाया है कि गुरुवार रात को थाने के अंदर मेरे साथ मारपीट की गई है। वहीं, अरगोड़ा थाना के प्रभारी ने कहा कि उसे थाना में कोई मारपीट नहीं किया गया है। थाने के अंदर विनोद गालीगलौज कर रहा था। मुशी ने इस तरह का व्यवहार थाने में करने को मना किया। लेकिन वो बात नहीं माना व चिल्लाने लगा। इसके बाद मुंशी ने उसे वहां से हटाना चाहा तो वो अपने सर का पटकने लगा। इसी दौरान उसके नाक पर चोट आई। हांलाकि इस मामले की जानकारी हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने वरीय अधिकारियों दे दी है। एसपी ने जांच का आदेश दिया है।

मामला मोबाइल चोरी से मारपीट तक पहुंचा

विनोद का कहना है कि कुछ दिन पहले उसका मोबाइल चोरी हो गया था। उसे सूचना मिली कि अरगोड़ा थाना में कुछ मोबाइल चोर पकड़े गए हैं। फिर मैं थाना पहुंचा। विनोद अपने मोबाइल के बारे में जानारकी ले रहा था, तभी थाना का मुंशी विनोद के साथ गाली गलौज करने लगा। विनोद ने गाली देने से मना किया तो मुंशी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने विनोद की जमकर धुनाई कर दी। विनोद जख्मी हो गया। विनोद जख्मी होने के बाद भी थाना में ही बैठा रहा। पीड़ित का कहना था कि उसकी गलती क्या है। क्या वह जानाकरी लेने के लिए थाना में नहीं आ सकता है।

टेबल पर पीड़ित ने सर पटका
अरगोड़ा थानेदार का कहना है कि पीड़ित जब थाना पहुंचा तो वह थाना में नहीं थे। वह गश्ती कर रहे थे। लेकिन पूछताछ करने के बाद पता चला कि पीड़ित ने थाना के टेबल पर अपना सर पटका जिससे उससे नाक पर चोट आई। इसकी जांच की जा रही है। अगर पुलिसकर्मी दोषी हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अरगोड़ा थाना में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है।

डीएसपी ने कहा, जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी

हटिया डीएपी राजा मित्रा ने इस संबंध में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब मैं अरगोड़ा थाना पहुंचा तो इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद सीटी एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। अब इस मामले पर जांच किया जाएगा।

Leave a Response