About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा चक्र तोड़कर मैदान में घुसा फिलिस्तीन सपोर्टर | ‘Stop Bombing Palestine’ प्रिंट की टी-शर्ट पहन कोहली से मिला

Share the post

बॉलीवुड के बादशाह शहरुख खान भी पहुंच मैच देखने

रांची। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान एक फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तो तोड़ते हुए ग्राउंड के अंदर घुस गया। फाइनल मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के टीम गेंदबाजी कर रहे थे, क्रिज पर विराट कोहली बैटिंग करने के लिए तैयार थे, अचानक एक फिलिस्तीनी सपोर्टर ‘Stop Bombing Palestine’ प्रिंट की टी-शर्ट पहने विराट कोहली के पास पहुंच गया। मुंह पर मास्क पहना शख्स बड़े ही आराम से कोहली के कंधे में हाथ रखकर कुछ कहा। उसके टी-शर्ट के सामने Stop Bombing Palestine’ लिखा हुआ था। पीछे टी-शर्ट में फ्री फिलिस्तीन लिखा हुआ था। कोहली से बात करने के दौरान ही पुलिस ने फ़िलिस्तीन समर्थक शख़्स को गिरफ्तार करके हिरासत में ले लिया है।

किंग खान भी पहुंचे मैच देखने

भारत व आस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किंग खान शहरुख खान भी पहुंचे हैं। शहरुख के स्टेडियम में पहुंचते ही उनके फैंस एक झलक देखने को लेकर बेताब दिखे। लेकिन सुरक्षा के चाक-चौबंद रहने के कारण कोई उनकी करीब नहीं आ सका। भारी सुरक्षा के बीच शहरुख खान को स्टेडियम के अंदर प्रवेश कराया गया।

सूर्यकिरण का शानदार एयर शो हुआ

भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण आईएएफ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेटवर्ल्डकप 2023 फाइनल की शुरुआत से पहले एरोबेटिक प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। टॉस होने के बाद भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण आईएएफ ने स्टेडियम के ऊपर से एयर शो कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

Leave a Response