About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Latest Hindi NewsNews

दूसरे चरण का मतदान : पाकुड़ 20 नवंबर को वोट करेगा ! सभी को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया गया

Share the post

पाकुड़. रंगोली, दीपोत्सव, आकाशदीप एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाजार समिति पाकुड़ में 20 नवम्बर को मतदान करने का संदेश दिया गाया. स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया गया.आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। बाजार समिति पाकुड़ में रंगोली, दीपोत्सव और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व से मतदाताओं को जागरूक किया गया। रंगोली, दीपोत्सव और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीम के सदस्यों ने मतदान के महत्व, वोट देने का अधिकार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का संदेश दिया। सामान्य प्रेक्षक, पाकुड़ युगल किशोर पंत, पुलिस प्रेक्षक के सत्यनारायण, व्यय प्रेक्षक संजय नरगस व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने उपस्थित लोगों को आगामी 20 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं उन्हें दूसरे को मतदान करने के लिए जागरूक करने को कहा। सभी को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया गया.

Leave a Response