![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/98709-750x360.webp)
![Naxalites killed a person by slitting his throat by pretending to be a police informer. spread panic by leaving pamphlets](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/98709.webp)
रांची। चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के पास नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक वृद्ध की शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्ग लोवाबेड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। रदों सुरीन उर्फ डायबोर कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी था। वह लोवाबेरा वनग्राम में रहता था। लोगों ने बताया कि मृतक का पुलिस से कोई लेना देना ही नहीं था। मृतक को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत कर हत्या कर दी है। उसकी हत्या करने के बाद नक्सलियों के द्वारा उक्त स्थान पर पर्चा भी फेंका, जिसमे लोगों को मुखबिरी नहीं करने की चेतावनी दी गई है।