About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मंत्री बादल स्वतंत्रता सेनानी सह संविधान सभा के सदस्य रहे स्वर्गीय यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ के घर पहुंचे

Share the post

रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, मेदिनीनगर में आयोजित राजकीय समारोह में झंडोत्तोलन करने के पश्चात राज्य के कृषि मंत्री बादल शहर के जेलहाता पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सह संविधान सभा के सदस्य रहे स्वर्गीय यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ के पुत्र बृजनंदन सहाय उर्फ मोहन बाबू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह गर्व का विषय है कि स्वर्गीय ‘यदु बाबू’ संविधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि यदु बाबू जैसे महान विभूतियों के योगदान के फलस्वरुप ही हमारा देश आज यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदु बाबू के घर आने का उद्देश्य इनके परिजनों को यह अहसास दिलाना है कि आज भी आप सरकार के नजर में है, आज भी आपकी उतनी ही महत्वता है जितना कि उस दिन था। इस अवसर पर यदु बाबू के परिजन उपस्थित रहे।

 एमएमसीएच पहुंचे मंत्री, बच्ची का जाना हाल

स्वर्गीय यदु बाबू के परिजनों से मुलाकात करने के पश्चात मंत्री बादल एमएमसीएच पहुंचे। यहां वे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बीसीसी मिशन बालिका विद्यालय की बच्ची सुमन उरांव का हाल-चाल जाना व बच्ची को निजी स्तर से आर्थिक सहयोग भी किया। बता दें कि पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य राजकीय समारोह के दौरान बच्ची चक्कर खाकर गिर पड़ी थी, जिसे त्वरित रूप से एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

Leave a Response