+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, March 22, 2026
Latest Hindi NewsNewsSocial

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में 65.31 % मतदान हुआ

Share the post

सबसे अधिक खूंटी में 69.2 % मतदान हुआ

रांची। 10 राज्यों में चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। वहीं, झारखंड में भी पहले फेज की 4 सीटो के लिए मतदान 5 बजे खत्म हो गए। झारखंड में 65.31 % मतदान हुआ। सबसे अधिक खूंटी में 69.2 % मतदान हुआ। सिंहभूम में 68.98, लोहरदगा में 64.86 व पलामू में 61.04 प्रतिशत मतदान हुआ। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में महिलाओं व बुजुर्गों में गजब उत्साह दिखा। खूंटी लोकसभा सिमडेगा जिला के करंगागुड़ी गांव में सुबह 5 बजे से ही लोग लाइन में वोट देने के लिए लग गए हैं। करंगागुड़ी गांव झारखंड के अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का गड़ माना जाता है। यहां से लगभग 6 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनित्व कर झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के दादा सह भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना में कार्य कर चुके पूर्व सैनिक जुवेल डुंगडुंग ने हॉकी बूथ करंगागुड़ी में सबसे पहले मतदान कर वोटरों का उत्साह बढ़ाया। इस बूथ को प्रशासन ने हॉकी बूथ नाम दिया। वोटरों को हॉकी खिलाड़ी स्वागत किए। दोनों छोर पर कतारबद्ध खड़े होकर खिलाड़ी वोटरों पर फूलों की बारिश किए। वहीं, तोरपा के लोहाजिमी यूनिक बूथ पर पारंपरिक रूप से मतदाताओं का स्वागत किया गया।

96 सीटों के लिए हुआ मतदान

देश में सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान हुआ। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीट, बिहार की 40 में से 5 सीट, झारखंड की 14 में से 4 सीट, मध्य प्रदेश की 29 में से 8 सीट, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा ओडिशा की 21 में से 4 सीट, तेलंगाना की 17 की 17 सीट, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीट, पश्चिम बंगाल की 42 में से 8 सीट व जम्मू-कश्मीर की 5 में से 1 सीट के लिए वोट डाले गए।

Leave a Response