About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
News

लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड सिलवानुस डुंगडुंग व असुंता लकड़ा को मिला

Share the post

झारखंड की बेस्ट एथलीट लवली व रूपा | बेस्ट प्रोमेसिंग एथलीट अस्थम, आशा व संगीता बनीं

रांची। झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) की ओर से शुक्रवार को नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल्स स्टेडियम में झारखंड स्टेट अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के कई होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जेओए की ओर से आयोजित समारोह में झारखंड की ओर से सत्र 2022-23 में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मान बढ़ाया गया। पूर्व ओलिंपियन सिलवानुस डुंगडुंग व भारतरीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड दिया गया। बेस्ट एथलीट वुमेन का अवार्ड लॉन बॉल की अंतरराष्ट्रीय प्लेयर लवली आनंद व रूपा रानी तिर्की को दिया गया। वहीं, बेस्ट प्रोमेंसिग एथलीट का अवार्ड अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अस्थम उरांव, अंतरराष्ट्रीय एथलीट आशा किरण बारला व हॉकी की अंतरराष्ट्रीय प्लेयर संगीता कुमारी को दिया गया। जेओए की ओर से विभिन्न खेलों के कुल 256 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जेओए के अध्यक्ष आरके आनंद, रांची यूनिवर्सिटी के वीसी अजीत कुमार सिन्हा, जेओए के महासचिव मधुकांत पाठक ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस मौके पर शेखर बोस, हाशमी, मानस सिन्हा, गुलाम रब्बानी, शिवेंद्र दुबे, अनिल जैसवाल, चंचल भट्टाचार्य आदि शामिल थे।

इन्हें मिला ये अवार्ड

लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म: भांति मिश्रा

लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड इन स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन: प्रभाकर राव

लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड पुरुष: सिलवानुस डुंगडुंग

लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड महिला: असुंता लकड़ा

लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड इन स्पोर्ट्स प्रमोटर्स: फरजान हीरजी

बेस्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन: हॉकी झारखंड

बेस्ट डिस्ट्रिक्ट ओलिंपिक एसोसिएशन: देवघर

बेस्ट इंस्टिट्यूट फॉर स्पोर्ट्स प्रमोशन: सीसीएल

बेस्ट स्पोर्ट्स प्रमोटिंग स्कूल: डीएवी पब्लिक स्कूल

बेस्ट स्पोर्ट्स प्रमोटिंग यूनिवर्सिटी: रांची यूनिवर्सिटी

बेस्ट इनोवेटिव स्पोर्ट्स अवार्ड: डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स

बेस्ट कोच वुमेन: पूर्णिमा महतो

बेस्ट कोच मेन: डॉ मधुकांत पाठक

Leave a Response