About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

झारखंड सरकार ने साल के आखिरी दिन 9 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया | झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने आईएएस

Share the post

चंदन कुमार सिन्हा, अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिली

रांची। झारखंड सरकार ने मंगलवार को IG रैंक में 3 और DIG रैंक में छह IPS अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। रांची के डीआइजी अनूप बिरथरे को आईजी रैंक में प्रोन्नति के बाद झारखंड एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं, हजारीबाग के डीआइजी सुनील भास्कर को पलामू आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रोन्नति के बाद जैप के डीआइजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को आईजी मानवाधिकार के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं डीआईजी रैंक में छह अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिली है, लेकिन उनकी तैनाती तक देवघर एसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित किया गया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी डीआईजी रैंक में प्रोन्नत हुए हैं। उनकी प्रोन्नति के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है। डीआईजी रैंक में प्रोन्नत होने वाले आईपीएस चंदन झा को डीआईजी एसआईबी, प्रियदर्शी आलोक को डीआईजी रेल, अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, अंबर लकड़ा को डीआईजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है। पलामू आईजी नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी रेल, विशेष शाखा के डीआइजी कार्तिक एस को डीआईजी जैप, दुमका डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया है। धनबाद एसएसपी ह्रिदीप पी जनार्दनन को जैप 3 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

आईएएस बने अधिकारियों की सूची

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिली है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए राज्य सरकार को इससे अवगत करा दिया है।

ये बनें IAS

राजकुमार गुप्ता, सुधीर बारा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, नीलम लता, संदीप कुमार, पशुपति नाथ मिश्रा

Leave a Response