+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, April 16, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : आज डोरंडा में राहुल गांधी संविधान सम्मेलन में प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat

सीट शेयरिंग को लेकर राहुल गांधी, हेमंत सोरेन व तेजस्वी करेंगे बैठक

रांची। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी आज रांची आएंगे। वे डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बुद्धिजीवियों, समाजसेवी से संवाद करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रांची में राहुल गांधी सीएम हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ बैठक कर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में राज्य के अलग अलग हिस्सों में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता के शिरकत करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में अब तक राहुल गांधी संविधान सम्मान सम्मेलन कर चुके हैं। राहुल गांधी के रांची आगमन को लेकर आधिकारिक रूप से कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 19 अक्टूबर को राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से दिन के 3 बजे रांची पहुंचेंगे। 3.30 बजे डोरंडा के JAP शौर्य सभागार में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में शिरकत करेंगे। संविधान सम्मान सम्मेलन में जिन्हें निमंत्रण दिया गया है वही कार्यक्रम में शिरकत कर सकेंगे।

Leave a Response