About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

संजय पाहन की पत्नी ने ही अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई थी

Share the post

संजय पाहन का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध बना हत्या का कारण

रांची। रांची के बूटी बस्ती के पास 30 नवंबर को संजय पाहन नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। संजय पाहन की पत्नी ने ही अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 8 आरोपियों को धर दबोचा है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद 2 दिसंबर को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर सदर डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा हर बिंदु पर गहन जांच की गयी, जिसमें पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की गई है।

मामले को एक्सीडेंट का रूप देना चाहते थे

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक संजय पाहन और उसकी पत्नी सालो देवी के बीच पारिवारिक विवाद होता रहता था। उसकी पत्नी सालो देवी को शक था कि संजय पाहन किसी अन्य महिला के संपर्क में है। जब से पत्नी को शक हुआ कि उसके पति संजय पाहन का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है, तब से वह अपने पति संजय पाहन को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी। इसके लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ-साथ कई शातिर अपराधियों की भी मदद ली। सभी अपराधी मिलकर पूरे मामले को एक्सीडेंट का रूप देना चाहते थे, लेकिन संजय पाहन की प्रेमिका के मोबाइल में हुई रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई।

सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि आशीष नेपाली, अजहर अंसारी, सूरज कुमार ठाकुर, कमरू नाग, मानवेल खलखो, धनेश्वर भगत, दाऊद एक्का और साेलो देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, एक हथौड़ा और मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करने में सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एएसआई संजय कुमार, कमल किशोर पांडे, विनोद पासवान, गौतम वर्मा, रितेश लकड़ा, प्रकाश कुमार सिंह, संगीता कुमारी, सत्येन्द्र सिंह, प्रभुवन कुमार सहित सिपाही संदीप कुमार प्रभांशु कुमार, प्रिया पायल, प्रवेश कुमार पासवान, प्रमोद बाखला ने भी महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

Leave a Response