About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Latest Hindi NewsNews

13 नवंबर को वोटिंग : मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना जरूरी

Share the post

– EPIC नहीं होने पर भी 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखा कर किया जा सकता है मतदान

– रांची जिला अंतर्गत तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र में कल होगी वोटिंग

रांची. विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में प्रथम चरण में रांची जिला अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा। मतदाताओं को मतदान से पहले EPIC (मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र) प्रस्तुत करना है। किसी कारणवश मतदाता मतदान केंद्र में EPIC प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो वो वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

12 अन्य मान्य दस्तावेज

1. आधार कार्ड, 2. मनरेगा जॉब कार्ड, 3. बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, 4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, 5. ड्राइविंग लाइसेन्स, 6. पैन कार्ड, 7. एनपीआर अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, 8. भारतीय पासपोर्ट, 9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, 10. केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, 11. सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, 12. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

Leave a Response