![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230913-WA0198-750x450.jpg)
![Inter District Football: Ranchi into quarter finals with win. beat Khunti by one goal](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230913-WA0190-1024x549.jpg)
रांची। गढ़वा में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट में छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) रांची ने जीत के साथ आगाज किया। खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में रांची ने खूंटी को एक गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। 15 को बोकारो व गढ़वा के मैच में जो जीतेगा वो रांची के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगा। खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन पहले हाफ में खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ के खेल में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। 52वें मिनट में रोहित ने एक बेहतरीन गोल कर रांची की टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद खूंटी के खिलाडिय़ों ने गोल करने को लेकर कई हमले किए। लेकिन अंत तक कामयाब नहीं हुए और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। रांची की ओर से गोल मरने वाले रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।