About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

जम्मू-कश्मीर में कर्नल, मेजर और डीएसपी समेत 4 शहीद | 2 आतंकी मारे गए

Share the post

राजौरी और अनंतनाग में एनकाउंटर जारी

रांची। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और DSP सहित तीन अधिकारियों को शहादत मिली है। कर्नल मनप्रीत सिंह 19 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाते थे और वह कमांडिंग ऑफिसर थे। वहीं, मेजर आशीष और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए। जवान की मौत मंगलवार को राजौरी में हुई। दोनों जगह एनकाउंटर अभी जारी है। राजौरी में दो आतंकी मारे गए हैं। यहां सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सेना के डॉग की भी मौत हो गई। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था। उसने मुठभेड़ के दौरान अपने हैंडलर को बचाया और खुद शहीद हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वो भाग रहे आतंकियों की तलाश करने के लिए जवानों की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान वो भारी गोलाबारी की चपेट में आ गया। नॉर्थ टेक सिंपोजियम 2023​ कार्यक्रम के दौरान​​ नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी ने एनकाउंटर को लेकर कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर क्षेत्र में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने के लिए सीमा पार से कट्टरपंथी बंदूकधारियों को भेजने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, हम पाकिस्तान को उसके नापाक मंसूबों में सफल नहीं होने देंगे।

Leave a Response