About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
IndiaLatest Hindi NewsSport

सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल 2023 का खिताब भारत ने अपने नाम किया

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल 2023 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। बंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल में भारत ने पेनल्टी शूट आउट में कुवैत को 5-4 से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। खेले गए मैच में निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 1-1 के स्कोर पर रही। फाइनल में भारतीय टीम के साथ घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन रहा। सुनील छेत्री की नेतृत्व की टीम ब्लू टाइगर्स ने रविवार को सेमीफाइनल में लेबनान को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस साल के टूर्नामेंट में दोनों देश की टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। कुवैत और भारत के बीच खेला गया पिछला मैच एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ था। इस मैच में सुनील छेत्री ने भारत के लिए सिर्फ एक गोल ही बनाया था। जबकि भारत ने लेबनान को सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। एक अन्य सेमीफाइनल मैच में कुवैत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यही नहीं सकारात्मक पक्ष यह भी है कि टीम को डिफेंडर संदेश झींगन का साथ मिला। वह लेबनान के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में दो यलो कार्ड दिखाए जाने के चलते नहीं खेले थे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response