+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
Sport

भारत का इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2023 पर कब्जा

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी
Share the post

फुटबॉल लेटेस्ट न्यूज

47 सालों में लेबनान के खिलाफ भारत की पहली जीत

रांची। रविवार को कलिंगा स्टेडियम (भुवनेश्वर) में खेले गए इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2023 पर भारत ने कब्जा जमा लिया। खेले गए फाइनल मैच में भारत ने आसानी से लेबनान को 2-0 से पराजित किया। यह 47 सालों में लेबनान के खिलाफ भारत की पहली और दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 8 मुक़ाबलों में दूसरी जीत थी। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी। 66वें मिनट में लल्लियांजुआला छंगटे ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दिया। छंगटे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना 87वां गोल किया।

पहला ट्रॉफी भारत ने जीता था

यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा संस्करण था। भारतीय फुटबॉल टीम ने 2018 में केन्या को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप का पहला संस्करण जीता था। जबकि उत्तर कोरिया ने तजाकिस्तान को हराकर साल 2019 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं, भारत चौथे स्थान पर रहा था।

News Box Bharat latest news

Leave a Response