About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

अवैध कैश : वाईबीएन यूनिवर्सिटी ! कलावती अस्पताल व संचालक के आवास को सर्च किया किया जा रहा

Share the post

विधानसभा चुनाव : लाखों रूपए की राशि जब्त की सूचना

रांची. रांची पुलिस की ओर से विधानसभा चुनाव में अवैध पैसों की सूचना पर एक बार फिर दबिश डाली गई है. जीडी गोयंका स्कूल के बाद इस बार रांची पुलिस ने नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी के संचालक के तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश डाली है. रांची पुलिस के अधिकारियों के अनुसार अवैध कैश की सूचना पर नामकुम स्थित यूनिवर्सिटी, कलावती अस्पताल और संचालक के आवास पर सर्च किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान अब तक लगभग 65 लाख रूपए की राशि जब्त की गई है. बता दे कि इससे पहले रांची पुलिस ने नामकुम स्थित जीडी गोयनका स्कूल में छापेमारी कर एक करोड़ 14 लाख रूपए बरामद किया था.

यूनिवर्सिटी में नगद पैसे जमा कर के रखे गए

रांची पुलिस के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम स्थित एक यूनिवर्सिटी के अलावा कलावती अस्पताल और उसके संचालक के आवास पर अवैध पैसों की जांच की जा रही है. संचालक एक पार्टी विशेष से जुड़े हुए हैं. पुलिस को यह जानकारी मिली थी की यूनिवर्सिटी में नगद पैसे जमा कर के रखे गए हैं. इसी सूचना पर मंगलवार की सुबह 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, पांच डीएसपी और कई इंस्पेक्टर एक साथ मिलकर यूनिवर्सिटी, अस्पताल और घर मे सर्च शुरू किया गया. अस्पताल, यूनिवर्सिटी और घर में जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची उसके बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया. सुरक्षा के लिए मुख्य गेट पर आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इस दौरान किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं है.

Leave a Response