+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगे

international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Share the post

रांची। ICC Cricket World Cup में आज 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का सामना 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन आस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का पाचवां मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। भारत सबसे अधिक प्वाइंट के साथ आईसीसी की वनडे टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर है। वहीं, इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया काफी मजबूत मानी जा रही है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली टूर्नामेंट के पहले मैच में किसका पलड़ा भारी होगा वो तो खेल शुरू होने के बाद मैदान पर ही पता चलेगा।

पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलेगी

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के के लिए शानदार है। इस पिच पर बल्लेबाजों की तुलना में स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है विकेट धीमी होती जाती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना मुश्किल हो जाता है।ऐसे में टीम इंडिया के स्पिनर अटैक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, उप-कप्तान हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और एडम जम्पा।

कितने बजे शुरु होगा मुकाबला

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरु होगा। मैच के लिए टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।

भारत के मैच कब-कब खेले जाएंगे

8 अक्टूबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्‍टूबर 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान, नई दिल्‍ली
14 अक्टूबर 2023: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर 2023: भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर 2023: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर 2023: भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर 2023: भारत बनाम नीदरलैंड, बंगलुरु

Leave a Response