हैवान शिक्षक ने वीडियो बनाकर अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ एक साल तक करता रहा रेप | अब पहुंचा सलाखों के पीछे


झारखंड लेटेस्ट न्यूज
रांची। झारखंड में एक सरकारी स्कूल के टिचर ने अपने ही स्कूल की क्लास-9वीं की छात्रा से रेप किया। हैवान शिक्षक ने रेप करने के बाद छात्रा का वीडियो बनाकर इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाया। यह मामला झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड से सामने आया है। इस सनसनीखेज मामला के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, शिक्षा विभाग उसकी बर्खास्तगी की तैयारी कर रहा है। आरोपी शिक्षक का नाम दिनेश पासवान है। वह कुंदा के उत्क्रमित मिडिल स्कूल में पोस्टेड है। आरोपी शिक्षक के हरकतों से तंग आकर पीड़ित छात्रा ने विरोध किया। इस पर शिक्षक ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब यह मामला छात्रा के परिजनों तक पहुंचीतो पता चला कि उसका एक साल से शोषण किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। इसके बाद नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी शिक्षक फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने पहले इसी तरह की घटना रांची के रातू इलाके में आई थी। यहां एक कोचिंग सेंटर का संचालक पशुपति नाथ कुशवाहा नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बना लेता था। इसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीटा था और पुलिस के हवाले कर दिया था।
News Box Bharat latest news





