EID मुबारक : खुदा की इबादत कर मांगीं देश-दुनिया में अमन-ृशांति की दुआएं | इजरायल के झंडों को पैरों से रौंदा गया
![national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/21-750x450.jpg)
![Happy EID: Prayed to God and prayed for peace in the country and the world. Israeli flags were trampled under foot](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/0987-1024x768.jpg)
रांची। देशभर में गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। फिर एकदूसरे को गले लगाकर बधाई दिए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और इबादतगाहों में खुदा की इबादत की व देश-दुनिया व झारखंड में अमन शांति की दुआ मांगी। झारखंड की राजधानी रांची में भी पूरे खुशी के साथ ईद मनाई जा रही है। रांची ईदगाह व डोरंडा ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा। परासटोली डोरंडा में सुबह 8.30 बजे ईदगाह में नमाज अदा की गई। ईद उल फित्र की नमाज हाफिज कलीम उद्दीन ने पढ़ाई। नमाज के बाद खुतबा हुआ व दोनों हाथ फैला कर देश में अमन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी गई। परासटोली मस्जिद के इमाम हाफिज कलीम उद्दीन ने कहा कि ईद आपसी भाईचारा का पर्व है। वहीं, परासटोली पंचायत के सदर राशिद अली ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारा का पैगाम देता है। लोगों ने एक-दूसरे के गिले-शिकवे भुुला कर मुबारकबाद दी। सुबह 7 बजे से ही नमाजियों का समूह के रूप में ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था। छोटे-छोटे बच्चों की खुशियां देखते बन रही थी। वहीं, ईदगाह के रास्तों पर इजरायल का झंडा को रास्ता में बिखेर दिया गया था, ताकि लोग इजरायल के झंडे को रौंदते हुए जाएं। नमाज अदा करने के बाद लोग रुक रुक कर इजरायल के झंडो को पैरों से रौंदा। बता दें कि इजरायल व फिलिस्तिन के बीच चल रहे जंग में इजरायल ने कई बेगुनाहों का कत्ले आम किया है। इसको लेकर पूरे दुनिया में इजरायल की निंदा की जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद की दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूं। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूं कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।
पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारे को बढ़ने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये त्योहार एकजुटता और शांति की भावना फैलाए। पीएम मोदी ने सभी लोगों की खुशी और स्वस्थ रहने की भी कामना की।
राज्यपाल व सीएम ने दी बधाई
सोशल मीडिया एक्स पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी ईद की मुबारकबाद दी।
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/45-1024x768.jpg)