+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
News

Ed ऑफिस 10.45 में पहुंचे पूर्व विधायक पप्पू यादव ! शुरू हुई पूछताछ

Share the post

रांची। Ed के समन के बाद आज पूर्व विधायक पप्पू यादव 10.45 Ed कार्यालय पहुंच गए. Ed ने अब पप्पू यादव से पूछताछ शुरू कर दी है. आपको बता दें कि झारखंड के साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने पूर्व विधायक पप्पू यादव को सामान भेज कर 9 जनवरी 2024 को हाजिर होने को कहा था. पूर्व एमएलए पप्पू यादव भी डीसी रामनिवास यादव से व्यावसायिक संबधों की वजह से एजेंसी के रडार पर आए है. ईडी ने 3 जनवरी को देवघर में प्पू यादव के ठिकानें पर छापेमारी के बाद ही समन जारी किया था. बता दें कि अवैध खनन के केस में ईडी ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और जेल कर्मी अवधेश कुमार सिंह को 11 जनवरी, विनोद कुमार सिंह को 15 जनवरी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 जनवरी का समन भेजा है, सभी के ठिकानों पर एक साथ 3 जनवरी को एजेंसी ने छापेमारी की थी।

Leave a Response