+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
Latest Hindi NewsPolitics

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व गिरिडीह के राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। 2000 में झारखंड राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी पहले मुख्यमंत्री राज्य के बने। 28 महीने तक मुख्यमंत्री बने रहने के बाद भाजपा पार्टी को छोड़ दिए। 2003 में भाजपा दल के आन्तरिक विरोध के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद त्यागना पड़ा। 2006 में झारखंड विकास मोर्चा नामक संगठन का गठन किया। 2019 में धनवार विधानसभा जेवीएम पार्टी से इलेक्शन लड़े और बड़ी जीत हासिल किए। इसके बाद मरांडी ने अपनी जेवीएम पार्टी को भारतीय जनता पार्टी में विलय कर बीजेपी में ज्वॉइन हो गए। बाबूलाल मरांडी पहली बार 1991 में दुमका से लोकसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन वे झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन से चुनाव हार गए। 1996 में फिर शिबू सोरेन से हार का सामना करना पड़ा। यह चुनान बाबूलाल मरांडी महज 5000 वोट से हारे थे। लेकिन 1998 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन को हराने में सफलता पाई। 1999 अटल सरकार में उन्हें वन पर्यावरण राज्य मंत्री बनाया गया। फिर 2000 में झारखंड अलग होने के बाद राज्य के पहले मुखिया बनें।

News Box Bharat latest news

Leave a Response