About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एमएस गिल का निधन | सोमवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

Share the post

मनोहर सिंह गिल को 2008 में केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया था

रांची। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोहर सिंह गिल का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। 86 साल के गिल का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां किया जाएगा। पूर्व नौकरशाह गिल ने एक युवा अधिकारी के रूप में प्रकाश सिंह बादल के अधीन उस वक्त कार्य किया था, जब शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक पंजाब के मुख्यमंत्री थे। गिल दिसंबर 1996 और जून 2001 के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) रहे थे। गिल कांग्रेस सदस्य के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे और 2008 में उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया था। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि वह अपने 11वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। आयोग ने कहा- सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, भारतीय निर्वाचन आयोग ने 1998 में 12वीं लोकसभा और 1999 में 13वीं लोकसभा के आम चुनाव, 1997 में 11वें राष्ट्रपति चुनाव और उप-राष्ट्रपति चुनाव और 20 से अधिक राज्यों में विधानसभाओं के आम चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए। गिल को एक सिविल सेवक के रूप में उनकी असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। खरगे ने ‘एक्स ‘ पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण मनोहर सिंह गिल जी के निधन पर बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में एक मूल्यवान सहयोगी के रूप में और इससे पहले एक लोक सेवक के रूप में, खेल, चुनावी प्रक्रियाओं और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी गिल के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहर सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं वाहेगुरु जी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करता हूं।

Leave a Response