+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
Latest Hindi News

झारखंड में कोहरा | रांची का तापमान गिरा | बढ़ेगी ठंड

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the story

रांची। उत्तरी झारखंड और निकटवर्ती मध्य झारखंड (रांची सहित) के कुछ हिस्सों में सोमवार की सुबह कम बादल/कोहरा देखा गया। सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कोहरे से शहर ढ़क गया। दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं देने लगा। मौसम विज्ञान रांची नें भी सुबह की बुलेटिन कोहरे का जारी किया। यानि कहा जा सकता है कि अब ठंड बढ़ने लगेगी। दिवाली बीतने के साथ ही झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जा रहे। सोमवार सुबह रांची समेत कई शहरों में कोहरा छाया रहा। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में न्यूनतम पारा रविवार को 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो राज्य में सबसे कम था, वहीं नामकुम में अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में सबसे कम अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 17 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है, शुक्रवार को नहाय खाय है। इस दिन अधिकतम तापमान में मामूली कमी का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान कोई बदलाव के चांस नहीं हैं।

Leave a Response