+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
News

कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल के नाम पर फेक आईडी बनाया गया | साइबर ठगी की कोशिश | दर्ज कराया मामला

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची।  बोकारो बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के फेसबुक अकाउंट से फेक आईडी बनाकर पैसे की मां की जा रही है। उनके नाम से सोशल मीडिया पर एक फेक अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट से उनके दोस्त और रिश्तदारों से पैसे मांगे जा रहे है, ये मामला सामने आने के बाद उन्होंने  बोकारो के साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। साइबर ठगों ने विधायक के नाम पर कई फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके कई दोस्तों सगे संबंधियों को मैसेज कर यह कहा है कि वह किसी समस्या में फंसे हैं और तत्काल कुछ पैसे उनके भेजे गए नंबर पर ट्रांसफर करें। उन्हें बाद में पैसे लौटा दिया जाएंगे। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक ने सभी को आग्रह किया है और अपने आधिकारिक सोशल साइट की जानकारी देते हुए कहा है कि अन्य किसी भी सोशल अकाउंट पर बातचीत या किसी भी तरह के क्रियाकलाप करने से पहले जांच पर रख ले। इस बाबत में उन्होंने बोकारो के साइबर थाने में मामला दर्ज भी करवा दिया।

Leave a Response