+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
News

खत्म हुई डॉक्टर्स की हड़ताल | डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार को झारखंड के डॉक्टरों के हड़ताल पर चल जाने से अस्पतालों में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डॉक्टर अपने-अपने काम पर चले गए। डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को लेकर आज से राज्य के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर थे। बता दें कि जमशेदपुर के MGM अस्पताल में डाक्टर के साथ हुए मारपीट को लेकर नाराज डाक्टर आज से हड़ताल पर चले गए थे। राज्य स्तरीय IMA और झासा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में डाक्टर हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चल रही थी। लेकिन अन्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ठप कर दी थी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि सोमवार को ड्यूटी पर तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश उरांव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके बाद नाराज डाक्टरों ने आज से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। झासा ने ऐलान किया है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वो हड़ताल पर रहेंगे।

क्या है मामला

एजीएम के पीआइसीयू वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. कमलेश उरांव के साथ सोमवार को मारपीट को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि पांच साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक के कक्ष में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इससे डॉक्टर कमलेश चोटिल हो गए थे। इस घटना के विरोध में एमजीएम के डाक्टर हड़ताल पर चले गये अब आज से सभी सरकारी और गैर सरकारी डाक्टर भी हड़ताल पर चले गए।

Leave a Response