+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
Latest Hindi News

सीएम ने अपराजिता से कहा- सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीतकर आपने झारखंड का नाम रोशन किया

Share the post

झारखंड न्यूज

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता डॉ अपराजिता सिन्हा ने अपने माता-पिता के संग औपचारिक मुलाकात की। डॉ अपराजिता ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल करने के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डॉ अपराजिता से कहा- इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीतकर आपने पूरी दुनिया में झारखंड और देश का नाम रोशन किया।

News Box Bharat latest news

Leave a Response