About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Sport

तीरंदाज दीप्ति को सीएम ने आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख का चेक दिए

Share the post

झारखंड स्पोर्ट्स न्यूज

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड की प्रतिभावान तीरंदाज़ और जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप-2020 की ओवरऑल चैंपियन दीप्ति कुमारी ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दीप्ति कुमारी को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी से कई खिलाड़ी आगे नहीं आ पाते हैं। ऐसे में सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने प्रदर्शन से झारखंड और देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकें। इस सिलसिले में झारखंड खेल नीति बनाई गई है, जिसके जरिए खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने दीप्ति को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे। मालूम हो कि राजा बंगला, लोहरदगा की रहने वाली दीप्ति कुमारी को इन दिनों आर्थिक तंगी की वजह से प्रशिक्षण प्राप्त करने में दिक्कत आ रही थी और उन्होंने सरकार से मदद की अपील की थी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response