

रांची। जी-20 शिखर सम्मेलन के डिनर में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में य़ह डिनर आयोजित हो रहा है।मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डिनर में शामिल होने के बाद देर रात लौट आएंगे। वहीँ, ईडी ने समन भेजकर शनिवार को ही सीएम हेमंत को पूछताछ के लिए बुलाया है। जमीन घोटाला में सीएम को ईडी का यह तीसरा समन है। हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ रिट पिटीशन दायर किया गया है।
add a comment