+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, June 14, 2025
NewsLatest Hindi News

सीएम हेमंत सोरेन ने बंगाल बिजनेस ग्लोबल समिट को किया संबोधित | उद्यमियों-निवेशकों को झारखंड आने का दिया न्योता

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन कोलकाता में दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 के 8वें संस्करण की शुरुआत हुई। जिसके उद्घाटन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। सीएम के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित इस समिट में देश-विदेश से आए गणमान्यों की उपस्थिति में डेलीगेट्स , उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित किया. मंच पर देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के अलावा जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तेजी से आज तकनीक बदल रहे हैं, उसमें एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्यों के बीच बेहतर संबंध, समन्वय तथा भागीदारी होना अत्यंत जरूरी है। इस कड़ी में राज्यों में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस जैसे समिट की काफी निर्णायक भूमिका होती है। इससे एक राज्य का अन्य राज्यों तथा देशों से बेहतर व्यापारिक रिश्ते बनते हैं। निवेश और नई टेक्नोलॉजी से विकास की नई संभावनाएं बनती है।

झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में मुझे देश-विदेश से आए मेहमानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। इससे यह जानने- समझने का अवसर मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। मैं इसी आशा और उम्मीद से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 में आए उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं । आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड राज्य भी तेजी से आगे बढ़े।

देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड का अहम रोल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है। लेकिन, वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नए-नए उद्योग लगे, इसके लिए नए सिरे से पहल कर रहे हैं।

खनिजों के अलावा अन्य सेक्टर में भी अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला- संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्र में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है, ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी यह राज्य आगे बढ़ सकता है। कला- संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है । यहां के नेचुरल ब्यूटी को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आएं, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी।

Leave a Response