+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय मिश्रा ने रांची जेल का औचक निरीक्षण किया

Share the post

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय मिश्रा ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश अचानक रांची जेल पहुंचे, वे लगभग एक घंटे तक रांची जेल का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा ने जेल के अंदर प्रवेश करने के बाद सबसे पहले जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। जेल अस्पताल में कैदियों के लिए दवाई उपलब्ध है या नहीं कितने डॉक्टर हैं सब की जानकारी मुख्य न्यायाधीश ने ली।

महिला वार्ड को लेकर निर्देश

मुख्य न्यायाधीश ने खासकर महिला वार्ड को लेकर कई निर्देश जेल प्रशासन को दिए गए। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश सरप्राइज विजिट पर जेल आए थे। जहां उन्होंने जेल अस्पताल, जेल किचन और कैदियों के वार्डो का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश की तरफ से यह बताया गया है कि वे जल्द ही निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई हैं उन्हें लेकर एक गाइडलाइंस जेल प्रशासन को भेजेंगे।

Leave a Response