About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

केंद्र सरकार की चुप्पी : झारखंड कांग्रेस 18 दिसंबर को अडानी व मणिपुर मुद्दे पर राजभवन मार्च करेगी

Share the post

21 दिसंबर को आभार समागम यात्रा

रांची। भारत के बड़े उद्योगपति अडानी पर अमेरिका में दर्ज मामले और मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी के विरोध में झारखंड कांग्रेस के नेता 18 दिसंबर को रांची के शहीद चौक से राजभवन तक मार्च करेंगे। झारखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही। इस वार्ता में कांग्रेस विधायक के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रवक्ता राकेश सिन्हा व अन्य नेता मौजूद रहे। केशव महतो कमलेश ने कहा कि डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मणिपुर जल रहा है। वहां के आदिवासी कुकी समुदाय पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। अमेरिका में वहां की एक एजेंसी ने भारत के उद्योगपति अडानी पर गंभीर मामले में मामला दर्ज कराया है। लेकिन केंद्र सरकार अडानी को बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में राज्य की जनता ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक को भरपूर आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने जितनी मेहनत की है, इसको लेकर पार्टी 21 दिसंबर को उनके लिए आभार समागम यात्रा निकालेगी। इस समागम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल होंगे।

28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम में कांग्रेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम और रैली आयोजित किए जाएंगे। जिसमें झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेता शिरकत करेंगे। वहीं, 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जाएगा। केशव महतो कमलेश ने कहा कि 18 दिसंबर को राजभवन मार्च में पार्टी के नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। इसको लेकर पार्टी की ओर से सभी विधायकों, सांसद, मंत्रियों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।

Leave a Response