About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
entertainment news | entertainment latest news | entertainment latest hindi news | entertainment news box bharat
EntertainmentViral

राहुल गांधी से शादी के लिए तैयार हुईं बोल्ड अदाकारा शर्लिन चोपड़ा

Share the post

रांची। अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में बनी रहने वाली बोल्ड एक्ट्रेस व मॉडल शर्लिन चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी से शादी करने के सवाल पर उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से शादी करने को तैयार हैं, लेकिन शादी के बाद भी उनका सरनेम चोपड़ा ही रहेगा। अपनी अदा से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। शर्लिन शर्लिन चोपड़ा का नाम अब तक कई विवादों में आ चुका है। बावजूद इसके वह बिंदास तरीके से जिंदगी जीती हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने शादी के लिए हां बोल दिया है। दरअसल, शर्लिन से सवाल किया गया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां क्यों नहीं। इसके साथ ही शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रख दी, उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे।

यूजर ने लिखा कि आप तो कर ही लेंगी, लेकिन राहुल नहीं करेंगे

शर्लिन के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। कुछ तारीफ कर रहे हैं तो कुछ खिंचाई करने में लग गए हैं। एक यूजर ने खिंचाई करते हुए कमेंट किया है कि लगता है शर्लिन ने भी राखी सावंत वाला नशा कर लिया है। एक ने लिखा, इससे शादी करके राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी। दूसरे यूजर ने लिखा, राहुल तुमसे तो कभी नहीं करेंगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि आप तो कर ही लेंगी, लेकिन राहुल नहीं करेंगे। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो दोनों की परफेक्ट जोड़ी बता रहे हैं।

Leave a Response