About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में बीजेपी शामिल नहीं हुई

Share the post

प्रतिपक्ष को लेकर बीजेपी की तरफ से नया नाम नहीं आया

रांची। दो दिन के बाद झारखंड का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। इससे पहले झारखंड विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर सर्वदलीय बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। लेकिन इस बैठक में विपक्षी पार्टी बीजेपी शामिल नहीं हुई। सत्र की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सत्र में बेहतर काम होगा। सत्र में व्यवधान होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीद पर खड़ा उतरना है, यही सबसे बड़ी हमसब की जिम्मेवारी है। बीजेपी के सदस्यों के बैठक में शामिल नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि काम को लेकर व्यस्त होंगे। इसी वजह से नहीं आ पाए होंगे। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को लेकर बीजेपी की तरफ से नया नाम नहीं आया है।

सदन को चलाना पक्ष और विपक्ष दोनों की जवाबदेही: आलमरीग आलम

वहीं, बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सदन सुचारू रूप से चलेगा, इसकी हमें उम्मीद है और सदन को चलाना पक्ष और विपक्ष दोनों की जवाबदेही होती है। उन्होंने साथ ही कहा कि सत्र के दौरान कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा 4 अगस्त तक चलने वाले सत्र में 6 कार्यदिवस होंगे। 28 जुलाई को सदन की कार्यवाही दिन के 11 बजे से शुरू होगी पहले दिन औपचारिकता पूरी होने के बाद कार्यवाही स्थगित रहेगी

अब तक ये पता नहीं है, कौन-कौन से विधयेक आने वाले हैं: सरयू

सत्र में सरकार की ओर से अनुपुरक बजट लाया जाएगा। सदन में सरकार विनियोग विधेयक भी लाएगी विधानसभा में मानसून सत्र को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि बैठक में प्रतिपक्ष नहीं था। बैठक में 11 लोगों को उपस्थित होना था, लेकिन 6 लोग ही शामिल हुए। चर्चा यही हुई, जो एजेंडा अध्यक्षीय कार्यालय ने सत्र के संचालन के लिए बनाया है, उस पर स्वीकृति हुई। बैठक में सदन में सुखाड़ पर चर्चा कराने की मांग हुई, पर कहा गया कि 15 अगस्त तक मौसम का इंतजार करना चाहिए। अब तक ये पता नहीं है, कौन-कौन से विधयेक आने वाले हैं।

सर्वदलीय बैठक में ये शामिल हुए

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, सीएम हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सदस्य सरयू राय, कमलेश कुमार सिंह, लंबोदर महतो, अमित कुमार यादव

Leave a Response