About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
News

बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में बिट्टू खान की गोली मारकार हत्या

6 गोली मारी गई, पिता का साया पहले ही उठ गया था

Share the post

रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में स्वर्गीय चांद खान के पुत्र बिट्टू खान को गोली मारकर  हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे के करीब बिट्टू खान एदलहातु अखड़ा के पास अकेले खड़ा था। दो बाइक में 2-2 लोग सवार अखड़ा के पास रुके। दोनों बाइक से 1-1 लोग उतरे आैर दनादन बिट्टू खान पर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही बिट्टू खान गिर गया। बिट्टू को पीछे से गोली मारी गई। इसके बाद सिर व सीने में भी गोली दागी गई। करीब 6 गोली बिट्टू को मारी गई। गोली की आवाज से लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, हमलावार कांड को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। बिट्टू को गांव के लोगों ने तुरंत टुकटुक से रिम्स लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषिति कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 30 साल के बिट्टू जमीन के कारोबार से जुड़ा था। बिट्टू खान छह महीने पहले ही जेल से निकला था। कालू लामा के हत्या के लिए रेकी करने का आरोप लगा था ,उसके बाद जेल भेजा गया था। बिट्टू की तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर में पिता का साया पहले ही उठ गया था। दो बहनों में बिट्टू अकेला था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद मौके वारदात पर रांची के सिटी एसपी पहुंचकर जांच शुरू कर दिए।

Leave a Response