+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

बड़ी खबर : झारखंड में रक्षा मंत्री के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म | सड़क मार्ग से ही वाराणसी के लिए रवाना हुए

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। राजनाथ सिंह गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रवाना होना था। लेकिन हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो जाने के कारण वे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए। शनिवार को पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई। चतरा के इटखोरी में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह श्री बंशीधर नगर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने पहुंचे। लोगों को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री को रवाना होना था। लेकिन हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो जाने पर उन्हें इंतजार करना पड़ा। रांची से ईंधन मंगवाया जा रहा था, लेकिन आने में काफी देर हो गई। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से ही वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Leave a Response