बिग ब्रेकिंग : आज चंपई मंत्रिमंडल का विस्तार : JMM से मिथिलेश | हफीजुल | बेबी | बसंत | दीपक | बैद्यनाथ लेंगे शपथ- कांग्रेस के पूर्व मंत्री होंगे रिपीट
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240205-WA0080-750x450.jpg)
![Big Breaking: Expansion of Champhai Cabinet today: Mithilesh from JMM. Hafeezul Baby Spring lamp | Baidyanath will take oath - former Congress minister will repeat Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240205-WA0080-1024x680.jpg)
रांची। आज यानी 16 फरवरी को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन ने पूरी तैयारी कर ली है। नए मंत्रियों को राज्यपाल दिन के 4 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ दिलाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी व नए में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन, दीपक बिरुवा व बैद्यनाथ राम शपथ लेंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता व बादल पत्रलेख शपथ लेंगे। कांग्रेस अपने सभी पू्र्व मंत्रियों को रिपीट करेगा। चंपई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद पर जगह मिल चुकी है।
add a comment