About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
Latest Hindi NewsNews

बिग ब्रेकिंग : मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन

Share the post

रांची। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री का X पर पोस्ट आया व दुख जताया…श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई। पीएम ने अपने साथ रतन टाटा का फोटो भी शेयर किया। कांग्रेस ने भी X पर पोस्ट करते हुए लिखा…पद्म विभूषण श्री रतन टाटा के निधन पर बहुत दुखी है। वे भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य को आकार दिया। उनकी ईमानदारी और करुणा कॉर्पोरेट्स, उद्यमियों और भारतीयों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया X पर लिखा…रतन टाटा के निधन से दुखी हूं। वह भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज थे, जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख प्रकट किया। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा…रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यवसाय और परोपकार दोनों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। टाटा संस के चेयरमैन का भी बयान आया… नहीं रहे जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा, दुख के साथ रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं।

Leave a Response