About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

डुमरी उप चुनाव: I.N.D.I.A ‍व NDA को टक्कर देने असदुद्दीन ओवैसी पार्टी के मोबिन ने किया नामांकन

Share the post

17 को मंत्री बेबी देवी व एनडीए की यशोदा देवी नामांकन करेंगी

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले शक्ति परीक्षण

रांची। झारखंड में डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के लिए नेताओं की बिसात बिछ गई है। बुधवार को पूरे ताम झाम के साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार ‍मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी ने नामांकन दाखिल कर दिया। मोबिन रिजवी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन यात्रा कर नामांकन दाखिल किए। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक साथ रहे। पूरे झारखंड से एआईएमआईएम के नेता नामांकन दाखिल करने के दौरान शामिल रहे। नामांकन के दौरान मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिब, संगठन प्रभारी समीर अली, रांची महानगर अध्यक्ष मो. शाहिद अय्यूबी, पूर्व प्रत्याशी गांडे इंतखाब अंसारी, मांडू के पू्र्व प्रत्याशी हामिद हाशमी, पूर्व प्रत्याशी नदीम खान, हजारीबाग कोषाध्यक्ष कैसर इमाम,  कैस अहमद, मंसूर आलम, मुनाजिर रिजवी आदि शामिल थे। आपको बता दे कि 2019 के चुनाव में मोबिन रिजवी ने 24132 वोट लाकर चौथे पोजिशन पर रहे थे। डुमरी में मुस्लिम वोटरों की संख्या लगभग 85 हजार है। ऐसे में अगर मुस्लिम वोटरों का रुझान मोबिन की ओर झुकता है तो झामुमो व आजसू को परेशानी हो सकती है। ऐसे यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए शक्ति परीक्षण है, क्योंकि विपक्षी दल I.N.D.I.A का झारखंड में यह पहला इम्तिहान होगा। वहीं, एनडीए के लिए 2024 के लोकसभा का ट्रायल भी होगा।

5 सितंबर को होगा चुनाव

सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई। उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना की जाएगी। 17 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा। 18 अगस्त को स्क्रूटनी और 21 अगस्त तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की देखरेख में सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। डुमरी में कुल 2,98,629 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,54,452 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,44,174 है। डुमरी धिानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 373 है, जिसमें 83 अतिसंवेदनशील और 22 संवेदनशील बूथ है। यह विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह और बोकारो जिला के तीन प्रखंडों में पड़ता है।

गुरुवार को बेबी देवी व यशोदा करेंगी नामांकन

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड सरकार की मंत्री व दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी व एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी गुरुवार यानि 17 अगस्त को नामांकन करेंगी। बेबी देवी के नामांकन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हो सकते हैं। वहीं, यशोदी देवी के नामांकन के दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। यहां I.N.D.I.A की प्रत्याशी बेबी देवी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रम कर जनता को सौगात दे चुके हैं। एनडीए रामगढ़ उपचुनाव की तरह डुमरी में जीत का दावा कर रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा का किला भेदना आसान नहीं होगा

डुमरी विधानसभा की अगर बात की जाए तो यह विधानसभा क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने इस विधानसभा क्षेत्र को बहुत ही मजबूत झारखंड मुक्ति मोर्चा का बनाकर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जगरनाथ महतो ने 2005, 2009, 2014 व 2019 का चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में जगरनाथ महतो को 71128, आजसू की यशोदा देवी को 36840 व भाजपा के प्रदीप साहू 36013 वोट मिले थे।

Leave a Response