![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_20230817_113724_Chrome-750x450.jpg)
![Acharya Dhirendra Shastri, famous as Baba Bageshwar will come to Ranchi](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_20230817_113623_Chrome.jpg)
रांची। बाबा बागेश्वर के रूप में मशहूर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री झारखंड की राजधानी रांची आयेंगे। नवंबर में उनके रांची आने का कार्यक्रम है। सन्यासी बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने रांची आगमन की स्वीकृति दे दी है। लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वह नवंबर के पहले सप्ताह में ही रांची आ जाएंगे।आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का तीन दिवसीय प्रवास होगा। इस दौरान वह हनुमान कथा सुनाएंगे। पूरा कार्यक्रम धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में होगा। उनके आगमन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रांची प्रवास के दौरान बाबा बागेश्वर पर्ची निकालेंगे या नहीं। इसी साल मई माह में बिहार के पटना में उनका पांच दिवसीय दौरा हुआ था।