+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

देखें झारखंड विधानसभा से लाइव प्रोग्राम: स्पीकर के दीप जलाने के बाद झारखंडी कलाकारों ने समां बांधा

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। झारखंड के कलाकार लोक गीत गाकर समां बांध दिए हैं। इससे पहले झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

थोड़े देर बाद सिंगर जावेद अली व गजल गायक सत्यम

झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपने सुरों से थोड़े देर के बाद माननीयों को मंत्र-मुग्ध करेंगे। वहीं, संगीत और गजल में हास्य का तड़का भी रविंद्र सोनी डालेंगे। जाहिर है इस बार 23 नवंबर की शाम बेहद यादगार होने वाली है। सिंगर जावेद अली किसी परिचय को मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। पहली बार करीब से रांची के लोग उनको देखेंगे और सुनेंगे। यानि झारखंड विधानसभा परिसर में 23 नवंबर की शाम रंगीन होगी।

Leave a Response