रातू : घरेलू विवाद बना हत्या का कारण | बेटे ने मां को लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट


रांची। राजधानी रांची में पारिवारिक विवाद के कारण बेटा ने अपने ही मां को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात आरोपी संतोष उरांव शराब पीकर घर आया था। इसके बाद शराब के नशे में वो घर में सबके साथ लाठी से मारीपट करने लगा। इसी समय बेटा का मां से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपने ही मां को लाठी से मारकर मौत के घाट उतार दी। पूरा मामला रांची जिला के रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी बाड़ी टोला का है, जहां शुक्रवार रात लगभग 11.30 बजे आपसी विवाद में लाठी से पीटकर बेटे ने मां की हत्या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं, मां की हत्या करने के बाद संतोष फरार है, पुलिस ने संतोष की 2 बहनों का थाना में लाकर पूछताछ कर रही है।
add a comment