About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

हंटरगंज में फिर महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या

Share the post

पुलिस ने महिला का शव उसके घर के सीढ़ियों पर से किया बरामद

रांची। चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत के ग्राम कुब्बा स्थित मोरहर टोली निवासी बबन भूईयां के घर के सीढ़ी पर से उस की पत्नी का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक महिला 30 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में पहचान की गई है। परिजनों के द्वारा दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर देने का आशंका जताया गया है। मृतक महिला के गले पर दबाने के निशान बताया गया है। उसके पास खून गिरा हुआ देखा गया और उसके कपड़े फटा हुआ पाया गया। सुबह बच्चे सो कर उठे तो अपनी मां को नहीं देखा, जिसके बाद उसे खोजने लगे। मां घर के सीढ़ी पर गिरी पड़ी हुई नजर आई। इसकी जानकारी बगल के लोगों को दिया गया, जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे, थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतिका के बच्चे एवं परिजनों से घटना से संबंधित जानकारी लिया।

पुलिस जांच में जुटी, हर पहलू पर जांच की जा रही

पुलिस हत्या के करण का हर पहलू पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। अभी कुछ कहना जल्द बाजी होगी। मृतक महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर में अकेले रहती थी। उसका पति व एक पुत्र पटियाला में मजदूरी करते हैं। घर पर कोई नहीं रहने के कारण हत्या में शामिल अपराधी इसका फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका गला घोट कर हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं ,पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस अप्रिय घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Response