About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

झारखंड में महिला हॉकी को समर्पित पहली पुस्तक का विमोचन | अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा- हर कामयाबी के पीछे एक कहानी

Share the post

झारखंड में महिला हॉकी पर लिखने वाले डॉ शाहनवाज कुरैशी को सलाम

रांची। अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष तैयब इकराम ने शुक्रवार को डॉ शाहनवाज क़ुरैशी की लिखी पुस्तक झारखंड में महिला हॉकी का विमोचन किया। मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हर कामयाबी के पीछे एक कहानी होती है। पुस्तक के रूप में इसे लाना सराहनीय काम है। खिलाड़ियों की समस्याओं से उबरने और सफल होने की दास्तान को बताना जरूरी है। उन्होंने लेखक को बधाई देते हुए पुस्तक को डिजिटल फॉर्मेट में लाने का सुझाव दिया। ताकि इसकी वजह से उपलब्धता हो सके और युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा ले सके। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पदमश्री डॉ दिलीप तिर्की ने कहा कि पहले झारखंड में पुरुष हॉकी का वर्चस्व था, लेकिन महिला हॉकी खिलाड़ियों ने सफलता की नयी इबारत लिखी डाली है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों पर लिखी गई पुस्तक उन्हें और प्रोत्साहित करेगा। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के संघर्ष और उपलब्धियां को सहेज कर लेखक ने सराहनीय काम किया है। वहीं, पुस्तक के राइटर डॉ शाहनवाज कुरैशी ने कहा कि झारखंड में महिला हॉकी को समर्पित यह पहली पुस्तक है। इसमें खिलाड़ियों की सीमित संसाधनों में आगे बढ़ाने के जज्बे, समस्याओं से जूझने और उपलब्धियां हासिल की दास्तां है। पुस्तक में झारखंड महिला हॉकी वकी शुरुआत से लेकर अब तक की विकास यात्रा, सितारे खिलाड़ियों के साथ-साथ बीते दिनों की दिग्गज खिलाड़ियों के संघर्ष और उपलब्धियां का वर्णन है। खिलाड़ियों को तलाशने, तराशने वाले प्रशिक्षक और खेल प्रशासकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया है। इस अवसर पर एशियन हॉकी फेडरेशन के गुलाम गौस सहित हॉकी इंडिया के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Response