+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला | भारत ने लगातार पांचवां मैच जीता

international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Share the post

झारखंड की सलीमा टेटे ने दो गोल दागा

मलेशिया व चीन की भी टीम जीती

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप में भारत ने कोरिया को 5-0 से हराकर लगातार पांचवां मैच जीता।मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के पहले क्वार्टर के छठे ही मिनट में झारखंड की सलीमा टेटे ने फील्ड गोलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ के खेल समाप्ति तक यह बढ़त बना रहा। तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर ने गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। 36वें ही मिनट में सलीमा टेटे ने एक आैर फील्ड गोलकर टीम इंडिया को 3-0 से आगे कर दिया। 49वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोलकर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। इस मैच में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने राज्यपाल को मोमेंटो व मस्कट जूही देकर सम्मानित किया। इससे पहले पहला मुकाबला मलेशिया और थाइलैंड के बीच खेला गया। मुकाबले में मलेशिया ने थाइलैंड 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। यह मलेशिया टीम की पहली जीत हुई। पहला गोल मलेशिया की नूर मोहम्मद ने 25 वें मिनट में किया। दूसरा गोल 52वें मिनट में नूर युसैनी ने दागा। दूसरे मैच में चीन ने जापान को 1-0 से हराया।

Leave a Response