रांची। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक महिला मजदूर की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। बेड़ो बाजार टांड़ के पास की गली में इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला मजदूूर का नाम पूनम उरांव है। पूनम मूल रूप से बेड़ो के बिनय बगीचा की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को जब्त कर थाना ले गई। मृतका पूनम उरांव की मां सोमरी उरांव और बहन अंगनी उरांव ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसकी बेटी पूनम उरांव और बेटे के बीच जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा था। बेड़ो बाइपास सड़क में जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर यह विवाद है, जिसमें उसकी बेटी को डिग्री मिली थी। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम ने बताया कि घटना को लेकर सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
add a comment